Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

रिजॉर्ट में नहाते समय पर्यटक की हार्टअटैक से मौत, बिहार से कंपनी के टूर में आया था पर्यटक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- रामनगर में एक आयुर्वेदिक कंपनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए बिहार के एक पर्यटक की सुबह नहाते हुए हार्टअटैक से मौत हो गई। जब तक उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रामनगर में एक आयुर्वेदिक कंपनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए बिहार के एक पर्यटक की सुबह नहाते हुए हार्टअटैक से मौत हो गई। जब तक उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है और मामले की जांच चल रही है। 50 वर्षीय कल्यानपुर जुमई बिहार निवासी सुंदर ठाकुर पुत्र लाखन ठाकुर बिहार की एडब्लूपीएल आयुर्वेदिक कंपनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने 9 जुलाई को रामनगर आए थे। कंपनी का प्रशिक्षण कार्यक्रम रामनगर के क्यारी गांव स्थित एक रिजाॅर्ट में था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 250 लोग शामिल हुए।

प्रशिक्षण और सेमिनार में शामिल होकर शनिवार को वापस जाना था। शनिवार की सुबह नहाते समय सुंदर के सीने में अचानक दर्द उठा। सुंदर को तुरंत रामनगर चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि प्रथम दृष्टता के आधार पर हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!