Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चन्द घण्टों में गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

थलीसैण- थलीसैण के स्थानीय निवासी ने थाना थलीसैण पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि कमलेश पुत्र चन्द्रपाल ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ डरा-धमका कर दुष्कर्म किया है। इस शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना थलीसैण पर मु0अ0सं0-18/2024, धारा 65(1)/351(2) बीएनएस (नए कानूनों के तहत) व3(क)/4(2) पोक्सो अधिनियम बनाम कमलेश पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा प्रकरण नाबालिग से सम्बन्धित होने के कारण अपराध की गम्भीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये तत्काल थानाध्यक्ष थलीसैण  को टीम गठित करने एवं त्वरित कार्यवाही कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

निर्गत निर्देशों के क्रम में विवेचक द्वारा ठोस साक्ष्य  संकलन करने के पश्चात गठित पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर आज दिनांक 13.07.2024 को अभियुक्त कमलेश को चोरखिंडा रोड, थलीसैण से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस टीमः-

  1. सुनील पंवार थानाध्यक्ष थलीसैंण
  2. महिला उपनिरीक्षक लक्ष्मी जोशी विवेचक
  3. का0 विनोद नेगी
  4. का0 जसवंत सिंह
  5. का0 राकेश गुसाईं
  6. का0 मनोज सिंह

और पढ़ें

error: Content is protected !!