Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- बारिश का पानी बह गया,लेकिन दहशत बरकरार, 50 से अधिक घरों में घुसा था मलबा…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के देवखड़ी और कलसिया नाले के उफान पर आने से 50 से अधिक घरों में बरसाती पानी और मलबा घुस गया था। कलसिया के किनारे रह रहे 10 से अधिक परिवारों ने रात में ही घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ली थी। हल्द्वानी के काठगोदाम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बृहस्पतिवार की रात हुई भारी बारिश के बाद देवखड़ी और कलसिया नाले के उफान पर आने से 50 से अधिक घरों में बरसाती पानी और मलबा घुस गया था। कलसिया के किनारे रह रहे 10 से अधिक परिवारों ने रात में ही घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां शरण ली थी।

रात के भयावह मंजर से अभी भी क्षेत्र में रह रहे लोग दहशत में हैं। प्रशासन की ओर से दोनों नालों की सफाई का काम कराने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं। जानकारी के मुताबिक कलसिया नाले के उफान पर आने से नाले के दोनों ओर 50 से अधिक घरों में मलबा घुस गया और तेज बहाव में नाले के किनारे सिंचाई विभाग की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं दूसरी ओर गौला बैराज के पास स्थित संपर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बैराज के गेट में भी कई बोल्डर जमा हो गए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!