हल्द्वानी – दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में आयोजित पब्लिक स्कूल एसोसिएशन (PSA) क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का तीसरा और अंतिम दिन शुक्रवार को रोमांच और खेल भावना से भरपूर रहा। निर्णायक मुकाबलों के इस दिन सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।
पहले सेमीफाइनल में एवरग्रीन स्कूल ने दमदार खेल दिखाते हुए हेरिटेज स्कूल को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में बी.एल.एम. अकैडमी ने इंस्पिरेशन स्कूल को मात देकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की की।


फाइनल मैच में बी.एल.एम. अकैडमी और एवरग्रीन स्कूल के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने उत्कृष्ट बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः बी.एल.एम. अकैडमी ने निर्णायक क्षणों में बढ़त बनाते हुए शानदार जीत दर्ज की और टूर्नामेंट की ट्रॉफी 2025–26 अपने नाम कर ली।
मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री रंजना शाही द्वारा प्रदान की गई। इस अवसर पर खेल विभाग के सदस्य, शिक्षकों और छात्रों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।
टूर्नामेंट के तीसरे दिन का समापन खेल भावना, अनुशासन और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। आयोजन समिति ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट न केवल छात्रों में प्रतिस्पर्धात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना और नेतृत्व कौशल को भी प्रोत्साहित करते हैं।

Skip to content











