Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

साहस और शौर्य की मिसाल: NDRF ने फतह की 6831 मीटर ऊंची केदार डोम चोटी….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) के पर्वतारोहण दल ने उत्तरकाशी स्थित दुर्गम और बर्फीली केदार डोम चोटी (6831 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर एक नया इतिहास रच दिया है। यह पर्वतारोहण अभियान उप कमांडेंट अवनीश पुरोहित के नेतृत्व में अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पूरा किया गया।

अत्यधिक कठिन मौसम, ऊंचाई और खतरनाक रास्तों के बीच NDRF के दल ने अदम्य साहस और दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह उपलब्धि बल की आपदा प्रबंधन क्षमता, मानसिक और शारीरिक दृढ़ता का प्रमाण है।

चोटी फतह के बाद जब अभियान दल देहरादून स्थित RRC (रीजनल रिस्पांस सेंटर) पहुँचा, तो वहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता 15 NDRF के कमांडेंट सुदेश कुमार दराल ने की। इस मौके पर सहायक कमांडेंट राजू एस. धपोला और उनकी टीमें भी मौजूद रहीं।

कमांडेंट दराल ने दल के साहस और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि “यह अभियान NDRF की क्षमताओं में एक नया आयाम जोड़ता है और आने वाले समय में राहत एवं बचाव कार्यों में नई प्रेरणा देगा।”

और पढ़ें

error: Content is protected !!