Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

राष्ट्रपति मुर्मु का उत्तराखंड आगमन, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को अपने उत्तराखंड दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। राष्ट्रपति के उत्तराखंड आगमन पर प्रदेश सरकार और प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति मुर्मु की यह यात्रा उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। प्रशासन द्वारा उनकी सुरक्षा और यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। आने वाले दिनों में राष्ट्रपति राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!