Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने नगर निगमों में पंेशन देने की व्यवस्था को बदलाव किये जाने के सम्बंध में ली बैठक……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर,- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कैम्प कार्यालय में नगर निगमों में पंेशन देने की व्यवस्था को बदलाव किये जाने के सम्बंध में बैठक ली । उन्होने निगम के सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन की विस्तृत जानकारी लेते हुए नगर आयुक्तो व मुख्य कोषाधिकारी को निर्देश दिये कि नगर निगम रूद्रपुर व काशीपुर के पेंशनधारको को सीधे डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में भेजने हेतु एक सप्ताह में कार्ययोजना तैयार करते हुए आगामी माह की पेंशन डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारको के खातो में भेजने के निर्देश दिये।

 

उन्होने कहा कि पेंशन डीबीटी के माध्यम से पेंशनधारकों के खाते में भेजे जाने से समय की बचत होगी एवं किसी प्रकार की त्रुटि की सम्भावना भी नही रहेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, मुख्य कोषाधिकारी डॉ0 पंकज कुमार शुक्ल, नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल, विवेक राय, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, डॉ0 अमृता शर्मा, उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, ओसी गौरव पाण्डेय मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!