Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

नौकरी दिलाने के नाम पर कंपनी ने युवक को लगाया चूना, आठ लाख रूपए ठगे…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- नौकरी दिलाने के नाम पर कंपनी ने एक युवक को लाखों रूपए का चूना लगा दिया। जालसाजों ने युवक से करीब 8 लाख की रकम ठग ली। जब युवक को ठगी का एहसास हुआ तब वह पुलिस की शरण में पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रमोद कुमार पुत्र बुधि बल्लभ निवासी लालपुर नायक,

 

आरटीओ रोड गिरि कॉलोनी ने कहा है कि उसे बीती 24 जून को कोरटेवा इक अगरीसाइंस कंपनी फिनलैड से नौकरी का प्रस्ताव आया। 28 से लेके 3 जुलाई तक तीन बार ऑनलाईन इंटरव्यू हुआ। इसके बाद 4 जुलाई को उसे ऑफर लेटर प्राप्त हुआ। 18 जुलाई को उसे इमिगरेशन रिपरेसनटेटिव आथोराईजेशन लेटर भेजा गया।

 

साथ ही विजा रिपरेसनटेटिव ने मुझसे कागजात मांगे। 19 जुलाई को वहां से वीजा और रेसिडेंस परमिट की इंवाइस भेजी गई। जो 42,055.90 की थी। साथ ही 20 जुलाई को वर्क परमिट की इंवाइस 88,885.90 की भेजी गई। साथ ही 24 जुलाई को अकाउंट खोलने के लिए 195,207.70 ले लिए गए।

 

इस तरह अलग-अलग किश्तों में उससे करीब लाख की रकम ले ली गई। इसके बाद जब उसे कंपनी की ओर से कोई मैसेज नहीं आया तो उसने जानकारी जुटाई। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!