Breaking News

ई-भूलेख से डाउनलोड खतौनी होगी मान्य, विभागों को स्वीकार करना होगा ऑनलाइन दस्तावेज,डीएम ने जारी किए स्पष्ट आदेश किसानों की मांगों पर प्रशासन गंभीर, कलेक्ट्रेट के बाहर धरनारत किसानों से एडीएम पंकज उपाध्याय ने की वार्ता एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 65 पैक देशी शराब के साथ आरोपी दबोचा यूनिट टेस्ट के दौरान छात्रा के चीखने से बनभूलपुरा के कॉलेज में मची अफरा-तफरी, ‘भूत-प्रेत’ की अफवाह से सहमी छात्राएं शहीद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और जनसमस्याओं का समाधान, रामनगर-डौनपरेवा-बेतालघाट सड़क को जल्द सुधारने के निर्देश बारावफात-रक्षाबंधन पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, एसपी सिटी ने पीस कमेटी के साथ की अहम बैठक

बंद घरों को खंगालने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- बंद घरों की रेकी कर चोरी करने वाले तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से चुराया गया सामान भी बरामद हुआ है। उदयलालपुर आरटीओ रोड कुसुमखेड़ा में रहने वाले बसंत कुमार पुत्र स्व. हरस्वरूप ने पुलिस में तहरीर दी कि उनकी गैर मौजूदगी में चोरों ने घर के ताले तोड़ कर लाखों रूपए के जेवर और नगदी चुरा ली है।

 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर मामले में कार्यवाही शुरू कर दी गई। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाल डाले। फुटेज खंगालने के बाद चोरों के संबंध में सुराग मिल गए। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल तीन चोरों को गोविंदपुर गढ़वाल बगीचे के पास से गिरफ्तार कर लिया।

 

उनके पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है।  पकड़े गए चोरों में उज्जवल पुत्र नारायण परगाई निवासी जीतपुर नेगी देवलचौड़, सुभाष दिवाकर पुत्र अशोक दिवाकर निवासी देवलचौड़ हल्द्वानी और विजेन्दर कुमार उर्फ कन्नू पुत्र दयाकिशन निवासी ग्राम हरिनगर अक्सोड़ा मुक्तेश्वर हाल राजपुरा हल्द्वानी के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह दिन में बंद घरों की रेकी करते थे और रात में मौका पाकर घरों के ताले तोड़ कर सोना-चांदी और नगदी चुराते थे। सोने-चांदी के  जेवर बेच दिया करते थे

 

और नगदी आपस में बांट कर अपनी जरूरतें पूरी किया करते थे। बताया कि 26 सिंतबर को उन्होंने जिस घर में चोरी की थी, उस घर में उन्हें सोने-चांदी के जेवर काफी मात्रा में मिल गए थे।  पुलिस टीम में एसओ मुखानी रमेश सिंह बोहरा, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, आम्रपाली चौकी प्रभारी अनिल कुमार, चौकी प्रभारी आरटीओ प्रीती, एसआई रविन्द्र राणा, हे.कां. त्रिलोक सिंह, इसरार नवी, कां. रविन्द्र खाती, महबूब अली, चन्दन सिंह, मनीष उप्रेती, सुनील आगरी, भानु प्रताप शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!