Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

महानगर कांग्रेस ने पेश की कौमी एकता की मिसाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौमे पैदाइश के मौके पर मुस्लिम सजा द्वारा शहर में निकाले गये जुलूस ए मोहम्मदी का महानगर कांग्रेस ने डीडी चौक पर स्वागत किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जुलूस में शामिल लोगों को का हाथ जोड़कर अभिवादन करने के साथ ही  स्वागत और अभिनंदन किया और सभी के लिए खुशहाली और अमन चैन की कामना की।

 

इस अवसर पर सीपी शर्मा ने मुस्लिम भाईयों को बधाई देते हुए कहा कि सभी की खुशियां और इबादत कबूल हो। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में अमन चैन और सुख शांति की कामना भी की। श्री शर्मा ने कहा कि तराई कौमी एकता का गुलदस्ता रहा है। यहां पर सभी धर्मों के पर्व आपस में मिल जुलकर मनाने की परंपरा रही है। उन्होनें कहा कि सबका साथ सबका विकास तभी सार्थक होगा जब हम सब एक दूसरे के सुख दुख में शामिल हों। सभी धर्म और संप्रदाय का सम्मान करें। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी धर्म और मजहब के नाम राजनीति नहीं की। बल्कि हर सर्व समाज और सभी के लियाण की बात की है। उन्होंने कहा कि महानगर कांग्रेस आगे भी इसी तरह कौमी एकता का उदाहरण पेश करते हुए समाज को जोड़ने का काम करता रहेगा।

 

 

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता गोपाल भसीन, सतीश कुमार, अमन जौहरी, बाबू विश्वकर्मा ,मनोज कुमार, सुनील आर्या,बॉबी गुलाटी सहित तमाम कांग्रेसी उपस्थित थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!