Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

जश्ने ईद मीलाद उन्नबी पर कालाढूंगी में भी प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी निकाला गया जुलूस……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी- जश्ने ईद मीलाद उन्नबी पर कालाढूंगी में भी प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस निकाला गया गुरुवार की सुबह यह जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर नगर के विभिन्न वार्डो में घूमता हुआ हाजी हबीबुल्लाह साहब की दरगाह में पहुंचा जहां जुलूस में शामिल सभी लोगों ने दरगाह शरीफ पर फातिहा ख्वानी की।

 

इसके बाद दरगाह शरीफ पर मोहम्मद साहब की शान में सलातो सलाम पढ़कर जुलूस का समापन हो गया  इस दौरान शहर इमाम  शाहिद रजा ने पैगम्बर मोहम्मद साहब जिंदगी पर रौशनी डालते हुए बताया कि उन्होंने हमेशा अमन चैन का पैगाम दिया। पैगम्बर साहब ने हमेशा दहशत गर्दो का विरोध किया कत्ले आम खून खराबे को बुरा फरमाया।

 

उन्होंने सभी को एकता की सीख दी पैगम्बर साहब ने फरमाया कि दहशत गर्दी फैलाने वाला मुसलमान हो ही नहीं सकता जो दहशत गर्दी फैलाए इस्लाम में उसके लिए कोई जगह नहीं है इधर पुलिस प्रशासन भी जलूस में मुस्तैद दिखाई दिया। कालाढूंगी में पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिन ईद मीलाद उन्नबी पर निकलने वाले जुलूस में जहां लोग धार्मिक झंडे हाथों में लेकर चल रहे थे वहीं जुलूस में देश का झंडा तिरंगा भी लहराता चल रहा था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!