Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

आतंकियों की जयपुर को दहलाने की साजिश पुलिस ने की नाकम,तीन आतंकी सहित, 12 किलो आरडीएक्स बरामद..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आतंकियों को गिरफ्तार करने में राजस्थान पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आतंकी सीरियल बम ब्लास्ट के माध्यम से जयपुर को दहलाने की साजिश रच रहे थे, लेकिन पुलिस की सतकर्ता से यह साजिश नाकाम साबित हो गयी। पुलिस ने देर शाम चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में मध्यप्रदेश के सूफा संगठन के 3 कट्‌टरपंथियों को गिरफ्तार किया है।

 

इनकी कार से बम बनाने का सामान, टाइमर और 12 किलो आरडीएक्स बरामद हुआ है। आरोपी निंबाहेड़ा में बम बनाकर दूसरी गैंग को देने वाले थे, जो जयपुर में 3 जगह सीरियल ब्लास्ट करने वाला था। साजिश को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। देशद्रोह के मामले में कुख्यात सूफा संगठन 2012-13 में मध्यप्रदेश के रतलाम में एक्टिव हुआ था।

 

कई साल तक शांत रहने के बाद यह आतंकी संगठन दोबारा आतंकी वारदात की फिराक में है। सूफा कट्टरपंथी सोच के 40-45 युवकों का इस्लामिक संगठन है। यह आतंकियों के स्लीपर सेल की तरह काम करता है। यह संगठन समाज में कट्टरपंथी सोच और तौर-तरीकों का हिमायती है। इसने मुस्लिम समाज की शादियों और दूसरे कार्यक्रमों को हिंदू रीति-रिवाज बताकर विरोध किया था।

और पढ़ें

error: Content is protected !!