Breaking News

उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान सीएम धामी ने 142 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दी नियुक्ति, बोले “हर जिले में होगा मेडिकल कॉलेज”…. कृषि से रक्षा तक, युवा तकनीक से रचेंगे नए भारत की कहानी IIT रुड़की में शुरू हुआ स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025…. सीएम धामी बोले – सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अब “सोशल चेंज मेकर्स”, समाज में ला सकते हैं बड़ा बदलाव…. देहरादून में नर्सिंग भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल महिला कॉन्स्टेबल का प्रदर्शनकारी नर्सिंग अधिकारी पर थप्पड़, वीडियो वायरल…. हाईकोर्ट की फटकार: सूखाताल झील सौंदर्यीकरण में देरी क्यों? तीन महीने में रिपोर्ट न देने पर DDA को लगाई लताड़…. उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन एक सप्ताह में सरकार से मांगी प्रगति रिपोर्ट….

बढ़ती महंगाई के विरोध में बीजेपी सरकार के खिलाफ कांग्रेस ने किया विशाल धरना प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नगर निगम प्रांगण में विरोध प्रदर्शन में दिया गया विशाल धरना प्रदर्शन

महंगाई की मार से प्रत्येक वर्ग परेशान और हताश

पेट्रोल 100रु., डीजल 90रु के पार, तो घरेलू गैस सिलेंडर 1000रु तक पहुंचा

काशीपुर-(सुनील शर्मा) देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार के खिलाफ उग्र आक्रोशित स्थानीय कांग्रेसियों ने आज नगर निगम प्रांगण में विरोध प्रदर्शन में विशाल धरना दिया गया धरना प्रदर्शन में हाथों में पंपलेट में दर्शाया गया था कि फरवरी 2022 से लेकर मार्च 2022 में महंगाई के हाहाकार से घरेलू गैस सिलेंडर 899 से बढ़कर 950 तक पहुंच गया है, पेट्रोल ₹95. 45 पैसे से लेकर ₹101 तक पहुंच गया है। डीजल ₹86 से लेकर 92 रुपए तक प्रत्येक लीटर पहुंच गया है। सरसों का तेल₹140 लीटर से ₹160 लीटर पहुंच गया है घी ₹440 किलो से ₹490 तक पहुंच गया तथा तमाम घरेलू खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई की मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

         

काशीपुर विधानसभा 63 से पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा ने भाजपा सरकार की दोगली नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज सत्ता में विराजमान भाजपा देश की जनता से छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से प्रत्येक वर्ग परेशान एवं हताश है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ाए गए हैं जहां पेट्रोल ने शतक मार दिया है। पेट्रोल 100 पर, डीजल 90 पार, तो घरेलू गैस सिलेंडर 1000 तक पहुंच गया है। कार्यक्रम में काशीपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात साहनी ने भाजपा सरकार की नीतियों को घड़ीयाली आडंबर से लिपटी हुई निति बताते हुए कहा कि चंद उद्योगपतियों के इशारे पर भाजपा सरकार चल रही है

           

देश व प्रदेश की जनता की समस्याओं से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में झूठे वादों के दम पर सत्ता पर काबिज होने वाले जनता की आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनमानस की समस्याओं पर खरी नहीं उतर रही हैं। आज महंगाई की मार से महिलाओं का बजट बिगड़ता जा रहा है झूठे वादों के नाम पर सत्ता पर विराजमान भाजपा के नुमाइंदे प्रत्येक मध्यम वर्गीय परिवार को भुखमरी के कगार ला दिया हैं। धरना प्रदर्शन में नरेंद्र चंद्र सिंह बाब, जितेन्द्र सरस्वती, प्रभात साहनी, ब्रह्मा सिंह पाल, राजीव चौधरी, सारिम सैफी, गौतम मेहरोत्रा, टीका सिंह सैनी, महेंद्र बेदी, शाह आलम, इलियास माहिगीर, सोनू मेहरा, मंसूर अली मंसूरी, ओमपाल सिंह चौहान,हरिश त्रिपाठी, अनित मारकंडे, अनु गुप्ता, कमल गुजराल बाबे, आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद है।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!