Breaking News

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई मंडी बोर्ड की योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने पर जोर, गणेश जोशी बोले- किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में न हो देरी मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना…

दून में चेकिंग के दौरान बेकाबू थार ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचला,आरोपी गिरफ्तार..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा हो गया। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार थार वाहन ने तीन पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसा थाना डालनवाला क्षेत्र में तड़के करीब सुबह 3:45 बजे हुआ, जब पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी।

घायल पुलिसकर्मियों में हेड कॉन्स्टेबल सुगनपाल, कॉन्स्टेबल सचिन और कॉन्स्टेबल कमला प्रसाद शामिल हैं। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश में था, लेकिन वाहन के क्षतिग्रस्त होने के कारण उसे ज्यादा दूर भागने का मौका नहीं मिला। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की पहचान मोहम्मद उमर उर्फ ताहिर, निवासी ईसी रोड, थाना डालनवाला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हादसे के समय नशे की हालत में था या नहीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि — “कानून की अवहेलना और पुलिस पर हमले जैसी घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।”

और पढ़ें

error: Content is protected !!