देहरादून- राजधानी देहरादून में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब तिब्बती मार्केट के पास एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। वारदात Dalanwala कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। गोली लगते ही युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूटी सवार हमलावर फायरिंग के तुरंत बाद फरार हो गए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास जारी हैं। शहरभर के चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि यह वारदात ऐसे इलाके में हुई, जिसे राज्य का अत्यंत संवेदनशील और सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है—यहां से सचिवालय और पुलिस मुख्यालय की दूरी लगभग 500 मीटर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और घटना के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Skip to content










