Breaking News

ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत मुखानी में कार्रवाई, 25 लीटर कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-  जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखानी क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने सुंदर बजेठा पुत्र नारायण सिंह बजेठा निवासी आरटीओ रोड, हल्द्वानी को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब (खाम) के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!