Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

हल्द्वानी मंडी समिति में पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी जी की प्रतिमा का अनावरण आज….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – हल्द्वानी मंडी समिति परिसर में उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी जी की प्रतिमा का अनावरण 18-10-2025 शनिवार को किया जाएगा। इसी अवसर पर मंडी समिति स्थित पार्क का नामकरण भी स्व. तिवारी जी के नाम पर किया जाएगा।

यह कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे मंडी समिति कार्यालय के सामने आयोजित होगा। प्रतिमा का अनावरण मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू एवं क्षेत्र के विधायकों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

मंडी समिति के सचिव दिग्विजय सिंह देव ने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में सभी नागरिकों की सहभागिता मंडी समिति के लिए गौरव का विषय होगी। उन्होंने जनसामान्य से कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्व. नारायण दत्त तिवारी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!