Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

आईपीएस रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर, निजी कारणों से ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रचिता जुयाल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। उन्होंने कुछ महीने पहले निजी और पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया था।

रचिता जुयाल वर्तमान में सतर्कता विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं। वह राजभवन में राज्यपाल की एडीसी भी रहीं और बाद में इंटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएँ दीं।

सूत्रों का कहना है कि पारिवारिक कारणों के साथ-साथ निजी क्षेत्र में बेहतर संभावनाओं को देखते हुए रचिता ने सरकारी सेवा छोड़ने का निर्णय लिया है। उनके इस्तीफे को लेकर हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चाएँ भी तेज हो गई थीं।

आईपीएस रचिता जुयाल को उनकी मेहनत और ईमानदार छवि के लिए जाना जाता है। सेवा काल के दौरान उन्होंने पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूत कार्यशैली की छाप छोड़ी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!