Breaking News

CBSE कक्षा 12 परिणाम में डीपीएस हल्द्वानी का शानदार प्रदर्शन, अरिना रघुवंशी ने हासिल किए 98.8% अंक ईंधन बचाओ अभियान में पैदल कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, जनता से की सार्वजनिक परिवहन अपनाने की अपील कच्ची शराब तस्करी पर आबकारी विभाग का बड़ा प्रहार, 360 पाउच शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार आरसेटी हल्द्वानी में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण संपन्न, 34 महिलाएं हुईं प्रशिक्षित आरसेटी हल्द्वानी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, आत्मनिर्भरता पर जोर कृष्णापुर में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का आयुक्त दीपक रावत ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जसपुर में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

जसपुर – उधम सिंह नगर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और महिलाओं ने विशेष सम्मान स्वरूप उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने लोगों से अपील की कि वे ब्लड डोनेट कर मानव जीवन बचाने में सहयोग करें और देश हित में सक्रिय भागीदारी निभाएँ। उन्होंने कहा, “हम सभी की जिम्मेदारी है कि रक्तदान को समाज में बढ़ावा दें और जरूरतमंदों की मदद करें।”

रक्तदान शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी अशोक खन्ना, अस्पताल के अधीक्षक, हॉस्पिटल स्टाफ और डॉक्टर भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों का उत्साहवर्धन किया और इस तरह के कार्यक्रमों की अहमियत को रेखांकित किया। शिविर के दौरान स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी रक्त उपलब्ध कराना संभव हुआ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!