Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

दीपा को ‘कमल’ खिलने से रोकने कांग्रेस का ‘पुष्पा’ पर दांव, आज भरे जाएँगे नामांकन….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीतालजिला पंचायत अध्यक्ष की प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। कांग्रेस ने भाजपा की दीपा दरम्वाल को टक्कर देने के लिए पुष्पा नेगी पर दांव खेला है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस ने निवर्तमान भाजपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया की बहन और खुर्पाताल-ज्योलिकोट से जिला पंचायत सदस्य देवकी बिष्ट को समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है।

रविवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रभारी संजीव आर्य, विधायक सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल और पूर्व अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने प्रत्याशियों के नामों की औपचारिक घोषणा की। यशपाल आर्य ने कहा कि पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ रही है और जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं। नामांकन प्रक्रिया आज पूरी की जाएगी, जिसके बाद मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!