Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

कालाढूंगी में रेकॉर्ड तोड़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी – लगातार तीन से चार घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने कालाढूंगी नगर के वार्ड नंबर 1, 2, 4, 5 और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए। इस बारिश ने कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिसके चलते घरों, गौशालाओं और दफ्तरों में पानी घुस गया। मुख्य सड़कों और नालियों में पानी भरने से यातायात भी प्रभावित रहा।

जंगल से बहकर आया तेज पानी सड़कों के रास्ते आवासीय क्षेत्रों में फैल गया, जिससे जलभराव की समस्या और बढ़ गई। स्थानीय लोग अपने घरों से पानी निकालने में जुटे रहे, जबकि कई जगहों पर घरेलू सामान और पशुओं के चारे को भी नुकसान पहुंचा।

निवासियों ने प्रशासन से तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने, साथ ही जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। बारिश के बाद भी कई इलाकों में पानी जमा होने से लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!