Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

कोतवाल का पुतला दहन, पहाड़ी आर्मी का आरोप पुलिसिया गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानीहल्द्वानी नगर निगम तिराहे पर पहाड़ी आर्मी संगठन ने कोतवाल का पुतला फूंकते हुए तीव्र विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि 8 अगस्त को ज्योति मेर और गौलापार में मासूम की हत्या के मामले में वे एसएसपी से मिलने गए थे, तभी कोतवाल ने पहाड़ी आर्मी के संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत और महिलाओं के साथ अभद्रता की। आरोप है कि कोतवाल ने हरीश रावत को अपराधी की तरह कॉलर पकड़कर घसीटा।

जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यह पुलिसिया गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कोतवाल को तत्काल पद से हटाने और कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष मोहन कांडपाल ने कहा, “पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है, न कि उनके साथ दुर्व्यवहार करने के लिए। यह लड़ाई व्यक्तिगत सम्मान की नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की है।” प्रदर्शन में जिला महामंत्री राजेंद्र कांडपाल, जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा, सूबेदार मेजर दिनेश जोशी, फौजी कमलेश जेठी, युवा नगर अध्यक्ष विनोद नेगी, सतीश फुलारा, दीपा पांडे और गोकुल मेहरा सहित कई लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!