Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

महापौर विकास शर्मा ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, डेंगू और बर्न यूनिट को लेकर दिए सख्त निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – महापौर विकास शर्मा ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मेडिकल कालेज के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। उन्होंने डेंगू के उपचार के लिए पुख्ता इंतजाम करने तथा मेडिकल कालेज में बर्न यूनिट की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये। शहर में डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए किये जा रहे इंतजामों के साथ ही भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लेने के लिए महापौर विकास शर्मा ने गुरूवार को मेडिकल कालेज पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. केदार शाही एवं सीएमएस डा. अजय सिन्हा से डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए किये पुख्ता इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा कि हर साल तराई में डेंगू से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित होते हैं। \

लिहाजा इसकी रोकथाम के लिए आवश्यक दवाईयां एवं अन्य जरूरी सुविधायें जुटा लें ताकि लोगों को उपचार के लिए ना भटकना पड़े। महापौर ने भारत पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को पुख्ता करने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पता चला कि मेडिकल कालेज में बर्न यूनिट नहीं हैं। जिस पर उन्होंने बर्न यूनिट की व्यवस्था जल्द से जल्द करने को कहा। महापौर ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरूस्त बनाने के लिए नगर निगम स्तर से जो भी सहयोग संभव होगा उसके लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर शासन से भी सहयोग के लिए वार्ता की जायेगी।  इस दौरान मेडिकल कालेज प्राचार्य ने महापौर से मेडिकल कालेज के पास स्थित नाले की सफाई कराने सहित कुछ अन्य समस्याएं भी रखी, जिनका उन्होंने शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुनील ठुकराल,रितेश मनोचा,पारस चुघ, लक्की चौधरी, मोहित बतरा, राजेश कामरा आदि भी मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!