Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

जिलाधिकारी ने धोतिया तोक का किया निरीक्षण, सड़क और बिजली व्यवस्था में शीघ्र सुधार के निर्देश….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी – जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को राजस्व ग्राम जोंक के धोतिया तोक (नगर पंचायत जोंक, वार्ड संख्या-1) का स्थलीय निरीक्षण किया। लक्ष्मण झूला से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित इस क्षेत्र तक पहुंचने के लिए जिलाधिकारी ने आधे रास्ते की दूरी कच्चे सड़क मार्ग पर पैदल तय की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय नागरिकों को आश्वस्त किया कि धोतिया के दो किलोमीटर लंबे कच्चे मोटर मार्ग के सुधार हेतु लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को शीघ्र आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि यमकेश्वर क्षेत्र से सटा यह स्थान सैलानियों, ट्रेकिंग प्रेमियों एवं योग साधकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। इस दृष्टिकोण से वार्ड-1 में होमस्टे एवं पारंपरिक पहाड़ी शैली पर आधारित योग केंद्र की संभावनाओं को देखते हुए उन्होंने स्थानीय निवासियों से होमस्टे हेतु आवेदन आमंत्रित करने व योग केंद्र के लिए उपयुक्त स्थल चयन करने के निर्देश दिए।

वार्ड-1 तक अंडरग्राउंड विद्युत वायरिंग हेतु विद्युत विभाग द्वारा तैयार डीपीआर पर शीघ्र अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही, क्षेत्र चारों ओर से जंगल से घिरा होने एवं वन्यजीवों से संभावित खतरे को देखते हुए जिलाधिकारी ने उरेडा विभाग को प्राथमिकता के आधार पर स्ट्रीट लाइट्स लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल चन्याल, जिला होम्योपैथिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र पांडे, राजस्व उपनिरीक्षक संजय गुसाईं एवं स्थानीय निवासी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश नेगी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!