Breaking News

स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें काशीपुर में कार के अंदर मिला 26 वर्षीय टेंट कारोबारी का शव, माथे-गर्दन पर चोट के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर महिलाओं की नई उड़ान, 30 महिलाओं ने सीखा सौर उपकरणों का उत्पादन, मरम्मत और रखरखाव

पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने संकट मोचन हनुमान मंदिर स्थापना दिवस पर की पूजा-अर्चना, भंडारे में किया प्रतिभाग….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री, महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं 66 विधानसभा रुद्रपुर से पूर्व प्रत्याशी मीना शर्मा ने आज बजरंग विहार सोसाइटी, फुलसूंगी (वार्ड नंबर-1) स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस समारोह में भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से उनकी मौजूदगी का स्वागत किया।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष दशरथ पांडे सहित समिति के अन्य सदस्यों द्वारा मीना शर्मा एवं कांग्रेस नेता अनिल शर्मा को पीत वस्त्र पहनाकर और भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत दोनों नेताओं ने भंडारे में लंगर प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं के साथ आत्मीयता से संवाद भी किया।

मीना शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ते हैं और इससे सामाजिक समरसता को बल मिलता है। संकट मोचन हनुमान मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा का भी प्रतीक है।”

स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया और मंदिर समिति के प्रयासों की सराहना की। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति और सद्भाव से परिपूर्ण रहा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!