Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

“पौड़ी में फायर सीजन को देखते हुए वनाग्नि कारकों पर सख्ती, यमकेश्वर में दर्ज हुआ मुकदमा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा फायर सीजन के दृष्टिगत वनाग्नि की घटनाओं की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। वनों में कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर या लापरवाही से आग लगने की घटनाएं सामने आती है जिस कारण वन संम्पदा की हानि होने के साथ-साथ वन्य जीवों को भी नुकसान होता है और मानव जीवन को भी संकट उत्पन्न हो जाता है। इसी के दृष्टिगत महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को वनाग्नि की घटनाओं को अंजाम देने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध तुरंत एफआईआर दर्ज करने तथा वनों में आग लगाने वाले ऐसे व्यक्तियों को चिह्नित करते हुए उनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

इसी क्रम में दिनांक 25.04.2025 को थाना यमकेश्वर के ग्राम विथ्याणी के आस-पास के जंगलों में आग लगने की सूचना प्राप्त होने पर थाना यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर आग को बुझाया गया साथ ही वन में आग लगाने  वाले व्यक्तियों के विरूद्ध थाना यमकेश्वर पर मु.अ.सं.-05/2025, धारा-326 (च) बीएनएस व 26 भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उपनिरीक्षक किशनदत्त शर्मा द्वारा की जा रही है। पौड़ी पुलिस द्वारा आमजन से अपील है कि वनों में आग ना लगाएं यदि आपके आस-पास कोई व्यक्ति वनों में आग लगाता है या आगजनी करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या वन विभाग को अवश्य दें।

और पढ़ें

error: Content is protected !!