Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

सुनार के घर लाखों की चोरी, पुलिस ने की छानबीन शुरू….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – पारिवारिक कार्यक्रम में दिल्ली गए हल्दूचौड़ के प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसाई की गैर मौजूदगी में घर में घुस कर चोरों ने 30 लाख रुपए से भी अधिक के सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद से सुनार बदहवास हालत में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ के नया बाजार में वर्मा ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाने वाले नितेश वर्मा गोपीपुरम में जय अरिहंत कॉलेज के समीप निवास करते हैं, गत रविवार को वह परिवार समेत दिल्ली में अपनी साली के घर में हो रहे आयोजन में शामिल होने गए थे, आज मंगलवार की दोपहर बाद जैसे ही वह घर लौटे तो मुख्य द्वार खोलने के बाद अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था,

दो दिन के बीच चोरों ने घर में रखे लगभग तीन सौ ग्राम सोने के जेवरात एवं साढ़े चार लाख रुपए नगद चोरी कर लिए, चोरों ने घर का सारा सामान इधर-उधर फेंक कर तहस-नहस कर दिया है। नितेश की पत्नी अभी दिल्ली में ही है, इसलिए चोरी गए सामान का ठीक प्रकार आकलन करना मुश्किल हो रहा है। नितेश के अनुसार साढ़े चार लाख रुपए नगद और दुकान का तीन सौ ग्राम सोना उन्होंने घर की अलमारी में रखा था जो कि चोरी चला गया है। घटना की सूचना के बाद मौके में पहुंची पुलिस क्षेत्राधिकारी लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फ़र्त्याल ने घटना की छानबीन एवं सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप शिखा अग्रवाल ने कहा कि पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है, जल्द ही मामले में अभियोग पंजीकृत कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!