Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

38 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – लघु उद्योग व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप-रुद्रपुर एवं सर्व समाज कल्याण समिति-रुद्रपुर द्वारा आयोजित 38 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम को लेकर आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक भारत भूषण चुघ ने बताया कि यह सामूहिक विवाह समारोह 16 फरवरी 2025, रविवार को आयोजित किया जाएगा। विवाह की बारात गल्ला मंडी, रम्पुरा से प्रातः 10 बजे निकलेगी, जो भगत सिंह चौक, अवेदा चौक, झील होते हुए फुटबॉल मैदान, ट्रांजिट कैंप पहुंचेगी।

 

वहाँ गायनी परिवार, रुद्रपुर के द्वारा पूरे विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए जाएंगे। समिति के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी को आसान बनाना और समाज में आपसी सहयोग व सौहार्द को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम में वर-वधू को गृहस्थी का आवश्यक सामान भी संगठन एवं सहयोगियों द्वारा भेंट किया जाएगा। साथ ही, सभी मेहमानों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति: इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल, भारत भूषण, संजीव गुप्ता, मनोज गुप्ता, भास्कर शाह, गुद्दा मधुकर, कमल दीक्षित, सोनकर भारद्वाज शिवकुमार सागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। आयोजन समिति ने सभी सामाजिक संगठनों, व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने और इसे सफल बनाने की अपील की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!