Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह के मुखानी मंडल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा शॉल पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंट कर किया उनका स्वागत….. 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुदुपुर- भाजपा मंडल अध्यक्षों के चुनाव की रायशुमारी के लिए नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर रामपाल सिंह, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी पर्यवेक्षक के रूप में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग मंडल, कालाढूंगी मंडल, लामाचौड़ मण्डल, बिठौरिया मण्डल,मुखानी मंडल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा शॉल पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। नगर निगम रुद्रपुर के पूर्व महापौर एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होना है।

 

चुनाव को लेकर क्षेत्र में सरगर्मी है। कालाढूंगी विधानसभा में पांच मण्डल है जिसमें कालाढूंगी मण्डल,कोटाबाग मण्डल, लामाचौड़ मण्डल, बिठौरिया मण्डल और मुखानी मण्डल हैं। इन मंडलों के नये अध्यक्षों का चयन होना है। बताया गया है कि इस बार 35 से लेकर 45 वर्ष आयु तक के सक्रिय कार्यकर्ता जो की पार्टी के किसी न किसी पद पर पदाधिकारी रहे हो वही भाजपा के मंडल अध्यक्ष बन सकेंगे। किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल चौहान ने बताया कि मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है

 

हर कार्यकर्ता को मौका मिल सके इसलिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक करके गोपनीय रूप से उनकी रायशुमारी ली जा रही है मण्डल अध्यक्ष को लेकर कार्यकर्ताओं की जो भी पसंद होगी उसी को संगठन द्वारा नेतृत्व की बागडोर सौंपी जाएगी। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने बताया कि कालाढूंगी मंडल से मण्डल अध्यक्ष के लिए दो दावेदार , कोटाबाग से सात दावेदार,बिठौरिया मण्डल से सात दावेदार, लामाचौड़ मण्डल से पांच दावेदार और मुखानी मण्डल से सात दावेदारों के द्वारा दावेदारी प्रस्तुत की गई है ।।

और पढ़ें

error: Content is protected !!