Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

काशीपुर को काशी की तरह सजाकर अवैध मदरसों को खत्म किया जाएगा- दीपकबाली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली ने आज अपने चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा है कि काशीपुर को काशी की तरह सजाया जाएगा और यहां के धार्मिक व पौराणिक स्थलों को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़ा जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि काशीपुर धार्मिक नगरी है यहां अवैध मदरसों को खत्म कर  गौ हत्या पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जाएगी। सनातनी जनता को सोचना चाहिए कि उसे इस धर्म नगरी में पौराणिक मंदिर चाहिए या फिर मजार। दीपक बाली ने कहा कि संकल्प पत्र के अलावा भी काशीपुर के लिए उनके दिमाग में विकास का एक ताना बाना है। काशीपुर के धार्मिक स्थलों के मानस खंड कॉरिडोर से जुड़ने से तीर्थाटन को भी बढ़ावा मिलेगा नगर निगम के मौजूदा पार्को और नए बनने वाले पार्कों के नाम  महापुरुषों के नाम पर रखे जाएंगे और जनता के सहयोग से उनमें वृक्षारोपण कर हरियाली को बढ़ावा दिया जाएगा

 

उन्होंने कहा कि लव जिहाद लैंड जिहाद और थूक जिहाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हैं उन्हें खाली कराकर वहां ठेले  वालों के लिए वेंडर जोन बनाए जाएंगे। सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा समान नागरिक संहिता में लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास  का दायरा बढाया जाएगा और गरीबों को घर दिए जाएंगे ।अंडरग्राउंड बिजली की व्यवस्था की जाएगी और घरों तक गैस पाइपलाइन भेजी जाएगी ।कुल मिलाकर काशीपुर को मेट्रो सिटी का रूप दिया जाएगा। पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि बहन बेटियां सुरक्षित आ जा सके। काशीपुर को ड्रग्स  मुक्त करेंगे और इस कारोबार से जुड़े जो बाहरी लोग यहां आकर हमारी युवा शक्ति को बर्बाद कर रहे हैं उन्हें पनपने नहीं दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में श्री बाली के साथ श्रीमती मुक्ता सिंह भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा भी थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!