Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस. रावत ने शुक्रवार को डीएसबी परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीन साइंस से जूलॉजी विभाग तक सड़कों के जीर्णोद्धार कार्य, पुस्तकालय में ऑडिटोरियम निर्माण, वनस्पति विज्ञान विभाग में हाइड्रोपोनिक्स और मशरूम सेंटर की संभावनाओं का आकलन किया। कुलपति प्रो. रावत ने छात्रावास एवं भूस्खलन से संबंधित कार्यों का भी जायजा लिया और सभी कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने परिसर की पानी की समस्याओं को सुलझाने के लिए पानी की टंकी के निर्माण तथा न्यू आर्ट्स ब्लॉक के मंच को बेहतर बनाने का सुझाव दिया।

 

वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कार्यवाहक डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. ललित तिवारी ने कुलपति को ड्रेसेना ट्रिफेसियेट पौधा भेंट किया। कुलपति ने वनस्पति विज्ञान विभाग के मिस्ट चैंबर और फॉरेस्ट्री विभाग के ग्रीन पॉली हाउस को भी सुधारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ नैनीताल ने डीएसबी परिसर को “ग्रीन कैंपस” का प्रमाण पत्र प्रदान किया, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनका आभार व्यक्त किया। कुलपति के निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता संजय पंत, डॉ. कपिल खुलबे, डॉ. हर्ष चौहान, डॉ. नवीन पांडे, डॉ. प्रभा पंत, नवल बिनवाल, आनंद रावत, और गणेश बिष्ट उपस्थित रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!