Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

भाजपा नेता ने गोली मारकर की आत्महत्या…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर- काशीपुर में आज प्रतिष्ठित  कारोबारी और पूर्व भाजपा नेता ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आज सुबह-काशीपुर की इस दुखद घटना से लोग सकते में हैं।

 

आपको बताते कि गिरीताल निवासी 46 वर्षीय दीपक अग्रवाल पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल पिछले काफी समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे और शहर के प्रसिद्ध मैंथा कारोबारी थे। आज उन्हें अपने कारोबारी छोटे भाई उदित अग्रवाल के साथ किसी काम से देहरादून जाना था। सुबह उठकर दीपक ने उदित को तैयार होने को कहा। थोड़ी देर बाद जब उदित ने दीपक के बच्चों से उसके बारे में पूछा तो दीपक अंदर नहीं थे। दीपक को ढूंढते हुए जब उदित बाहर आया तो लॉन में दीपक का खून से लथपथ शव वहां पड़ा हुआ था।

 

दीपक दो भाइयों में बड़े थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक कारोबारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक कारोबारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक कारोबारी दीपक अग्रवाल के एक बेटा और एक बेटी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!