Breaking News

8 दिन में 3 वारदाते हल्द्वानी में मंगलसूत्र लुटेरा गिरफ्तार, साथी जंगल में फरार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र में महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने की तीन वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन सभागार में बताया कि रामपुर निवासी शातिर अपराधी फिरोज गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका साथी जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने आठ दिनों के भीतर मुखानी और रामनगर के पीरूमद्वारा क्षेत्र में तीन महिलाओं को निशाना बनाकर उनके मंगलसूत्र लूटे थे। घटनाओं के बाद आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद सीओ सिटी अमित कुमार सैनी और मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

कालाढूंगी मार्ग से शहर में प्रवेश की सूचना मिलने पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया और आरोपी फिरोज गांधी, निवासी पदमपुर (थाना मिलक खाना, स्वार, जिला रामपुर) को दबोच लिया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भाखड़ा जंगल की ओर भाग निकला, जिसकी तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपी ने तीनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया और बताया कि वह फिर से वारदात करने हल्द्वानी आ रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटे गए दो मंगलसूत्र बरामद किए हैं। आरोपी के पैर में पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लग चुकी है और उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। खुलासे के दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!