Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी- हल्द्वानी व नैनीताल में बढ़ा प्रदूषण, दिवाली तक और बिगड़ेगी फिजा……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दिवाली आते ही हल्द्वानी और नैनीताल की आबोहवा खराब होने लगी है। हल्द्वानी में पिछले तीन दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स में चार प्रतिशत की आंशिक वृद्धि हुई है। नैनीताल में यह आंकड़ा बढ़कर सात प्रतिशत है। दीपावली आते-आते जिले की हवा और प्रदूषिक होने की आशंका है। प्रदूषण ज्यादा होने की वजह आतिशबाजी के साथ त्योहार पर वाहनों का बढ़ती आवाजाही है। प्रदूषण कम करने के लिए पीसीबी ने कुमाऊं भर में अभियान चलाना शुरू कर दिया है।

 

हल्द्वानी में बीती 24 और 25 अक्तूबर को एयर क्वालिटी इंडेक्स 94 था। यह 26 अक्तूबर को यह बढ़कर 98 हो गया। फिलहाल स्थिति सामान्य है। नैनीताल में इन दिनों प्रदूषण का स्तर सामान्य है। 24 अक्तूबर को नैनीताल का एयर क्वालिटी इंडेक्स 61 था। 25 अक्तूबर को यह बढ़कर 63 हो गया। 26 अक्तूबर को यह बढ़कर 68 हो गया है। नैनीताल में दीपावली पर प्रदूषण की स्थिति सामान्य रहने का अनुमान है लेकिन हल्द्वानी में इसके बढ़ने की आशंका है। पीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम शुरू कर दिए गए हैं।

 

कर्मचारी लोगों से इको फ्रेंडली दिवाली मनाने की अपील कर रहे हैं। पिछले वर्ष बढ़ गया प्रदूषण का स्तर बीते वर्ष दीपावली पर पांच नवंबर को हल्द्वानी शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 99 था। छह नंवबर को यह बढ़कर 102 हो गया। सात नवंबर को फिर बढ़कर 105 हो गया। नैनीताल में पांच नवंबर 2023 को एयर क्वालिटी इंडेक्स 64 था। छह नवंबर को घटकर 63 हो गया था। सात नवंबर को बढ़कर 67 हो गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!