Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

हल्द्वानी-एमबीपीजी कॉलेज में छात्रों ने दिया धरना, छात्रसंघ के पूर्व पदाधिकारियों ने दिया आंदोलन को समर्थन, दी चेतावनी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में छात्रों ने शांतिपूर्वक धरना दिया। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं हो पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान पूर्व छात्र नेताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने सरकार के चुनाव न कराने के निर्णय को लोकतंत्र विरोधी बताया। सोमवार को छात्रनेताओं ने एमबीपीजी कॉलेज के बॉस्केटबाल मैदान में टेंट लगाकर धरना दिया।

 

उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि लंबे समय से छात्रनेता चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। सरकार, विश्वविद्यालय और महाविद्यालय की लापरवाही के कारण चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। कहा कि अगर सरकार को चुनाव नहीं कराने थे तो शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले जारी रोस्टर में चुनाव की तिथी क्यों घोषित की गई है। चुनाव न कराने का निर्णय छात्र विरोधी है। अगर छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए तो आंदोलन उग्र किया जाएगा।

 

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जगमोहन बगड़वाल, पूर्व उपाध्यक्ष एनडी तिवारी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व छात्रसंघ सचिव योगेंद्र सिंह आदि ने कहा कि सरकार का यह निर्णय जनविरोधी है इसका हर हाल में विरोध किया जाएगा। धरने पर हर्ष शर्मा, चंदन सिंह, अजय कुमार, हर्षित भारती, उमाशंकर, विशाल भोजक, मनोज सिंह बिष्ट, ललित सिंह, राहुल पांडे आदि रहे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!