Breaking News

रामनगर: देर रात डीजे से परेशान छात्र, पुलिस ने की कार्रवाई…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रामनगर क्षेत्र के ढेला गांव के पास स्थित एक रिजॉर्ट में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ढेला चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जोगा सिंह अपनी टीम के साथ रिजॉर्ट पहुंचे और डीजे तुरंत बंद करवाया। इसके बाद रिजॉर्ट संचालक के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया तथा उसे नोटिस जारी कर भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई।

एसएसपी नैनीताल ने सभी रिजॉर्ट, होटल और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय के बाद किसी भी प्रकार का डीजे या तेज ध्वनि उपकरण न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!