रूद्रपुर – नेस्ले इंडिया ने भारत में मैगी के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी कर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया। यह डाक टिकट जिलाधिकारी नितिन भदौरिया और नेस्ले इंडिया पंतनगर के प्लांट प्रबंधक अमित दुग्गल द्वारा संयुक्त रूप से कैंप कार्यालय में अनावरण किया गया।
जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने कहा कि यह डाक टिकट मैगी की उस प्रेरणादायक विकास यात्रा को समर्पित है, जिसने समय के साथ खुद को एक लोकप्रिय श्रेणी के पर्याय के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मैगी ने दशकों से लोगों को साथ लाने और यादगार पलों का हिस्सा बनने का कार्य किया है।


नेस्ले इंडिया पंतनगर के प्लांट प्रबंधक अमित दुग्गल ने बताया कि पिछले पांच दशकों में मैगी ने नूडल्स और मसालों से लेकर सॉस, सूप और रेडी-टू-कुक उत्पादों तक, कई स्वादों के साथ भारतीय घरों में अपनी खास जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि “50 ईयर्स ऑफ टुगेदरनेस” थीम पर जारी यह डाक टिकट उन अनगिनत साझा अनुभवों को समर्पित है, जो अपनापन, सुकून और जुड़ाव का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर नेस्ले इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश में पांच दशकों की यात्रा तय करना उपभोक्ताओं के विश्वास और स्नेह का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि मैगी केवल एक उत्पाद नहीं, बल्कि पीढ़ियों से जुड़े भावनात्मक रिश्तों और बदलते स्वादों का उत्सव है। कंपनी भविष्य में भी देशभर के लोगों के जीवन में गर्माहट और साथ होने के पलों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Skip to content










