Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- फिल्टर प्लांट से बंद रही 5:30 घंटे पानी की आपूर्ति, लोग परेशान……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- गौला बैराज से जल संस्थान के शीशमहल फिल्टर प्लांट को आपूर्ति ठप होने से शनिवार को शहर में पेयजल का संकट गहराया रहा। इस कारण 50 हजार की आबादी को पेयजल किल्लत झेलनी पड़ी। देवखड़ी नाले में बृहस्पतिवार रात बहे युवक की खोजबीन के लिए चलाए अभियान के चलते शनिवार सुबह 11 बजे से शहर के फिल्टर को आने वाली नहर में पानी बंद कर दिया गया। इससे सुबह 11 बजे शीशमहल फिल्टर प्लांट से आपूर्ति ठप हो गई।

 

प्लांट बंद होने से शहर में शीशमहल, नैनीताल रोड, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड से लालडांठ, रामपुर रोड की 50 हजार की आबादी को पेयजल संकट से जूझना पड़ा। ईई आरएस लोशाली ने बताया कि जल संस्थान की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में 16 टैंकरों से पानी बांटा गया। इससे पूर्व बीते शुक्रवार को भी प्लांट ठप होने से पूरे दिन पानी की सप्लाई बाधित रही। कहा कि देर रात तक प्लांट का संचालन होने की उम्मीद है। इससे रविवार को पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!