Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

हल्द्वानी- उफान पर आया शेर और सूर्या नाला, बहने से बचा बाइक सवार युवक…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- दो दिन पहले देवखड़ी नाले में बाइक सहित बहे युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है इस बीच शनिवार देर शाम हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर शेर और सूर्य नाला उफान पर आने से एक और बाइक सवार युवक बह गया। गनीमत यह रही कि युवक को समय रहते बचा लिया गया लेकिन उसकी बाइक तेज बहाव में बह गई। दोनों नालों के उफान पर आने से करीब छह घंटे यातायात बाधित रहा। रात करीब 10 बजे तक नाले का पानी कम होने पर धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया। यहां करीब चार घंटे तक हुई बारिश की वजह से संपर्क मार्गों पर भी यातायात बाधित रहा।

 

जानकारी के अनुसार चोरगलिया क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 5:00 बजे से मूसलाधार बारिश शुरू हुई जिस वजह से हल्द्वानी -चोरगलिया मार्ग पर स्थित शेर और सूर्य नाला उफान पर आ गए। इस वजह से मुख्य मार्ग पर पुल नहीं होने की वजह से सड़क पर कई फुट पानी आ गया। इधर शेर नाला में अधिक पानी चलने के बीच ही सड़क पार करने की कोशिश कर रहा बाइक सवार युवक तेज पानी में बह गया, गनीमत यह रही कि कुछ लोगों की मदद से युवक को तो बचा लिया गया लेकिन उसकी बाइक बह गई।

 

इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करती रही।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!