Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

शहर में घंटों बिजली गुल होने पर भड़के विधायक , मटकोटा पावर हाउस पहुंचकर जेई की लगाई जमकर फटकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर – (वसीम हुसैन )  आवास विकास व रम्पुरा क्षेत्र में घंटों तक बिजली गुल रहने से भड़के लोगों ने मटकोटा पावर हाउस पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान विधायक राजकुमार ठुकराल ने मौके पर पहुंचकर जेई को जमकर फटकार लगाई। विधायक की फटकार के बाद अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। बीते दिवस बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते आवास विकास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी।

                               

घंटों तक बिजली गुल रहने के बाद भी जब बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो देर शाम तमाम लोगों ने मटकोटा पावर हाउस पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर विधायक ठुकराल भी मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बिजली आपूर्ति बाधित होने पर जेई को जमकर खरी खोटी सुनाते हुए बिजली आपूर्ति तत्काल शुरू करने को कहा। सूचना पर एसडीएम विशाल मिश्रा और सीओ अमित कुमार भी मौके पर पहुंचे । अधिकारियों ने इंजीनियर को मौके पर बुलाकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई । इस दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा, सागर छाबड़ा, महामंत्री हरीश अरोरा, अनिल रावत, ललित शर्मा, संजय ठुकराल समेत तमाम लोग मौजूद थे |

और पढ़ें

error: Content is protected !!