Breaking News

गोरापड़ाव में नकाबपोशों का आतंक, SOG बनकर धमकाया, लूटे रुपये-चेन और मोबाइल कार में बंधक बनाकर जंगल ले गए, दो युवकों से मारपीट और जान से मारने की धमकी; लालकुआं पुलिस ने चार आरोपी दबोचे मुखानी में नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा वार, 121.95 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार नौकरी की तलाश नहीं, खुद बने रोजगारदाता; पर्यटन स्वरोजगार योजना से प्रशांत ने शुरू किया ‘रॉयल होटल’ ट्रामाडोल की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, काशीपुर में तीन मेडिकल फर्मों पर कार्रवाई; दो दुकानें बंद, एक सील जलागम विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री कैड़ा सख्त, नदियों के संरक्षण और पुनर्जीवीकरण कार्यों में तेजी के निर्देश

किसानों की निजी भूमि पर मालिकाना हक समाप्त करने का मुख्यमंत्री से किया आग्रह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – ( सुनील शर्मा)  काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने ऊधमसिंहनगर जिले के पूर्व  जिलाधिकारी द्वारा बाजपुर तहसील के 20 गांवों के किसानों की निजी भूमि पर मालिकाना हक समाप्त करने के आदेश को अतिशीघ्र निरस्त किये जाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मामले में जल्द कार्यवाही का भरोसा दिया है। मामले से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए विधायक चीमा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बाजपुर के 20 गांवों की लगभग 5838 एकड़ खेती की भूमि जिस पर लगभग 8 हजार परिवार अपना गुजर बसर कर रहे हैं और उनकी यह भूमि राजस्व अभिलेखों में वर्ग-1क भूमिधरी अधिकार की थी। जिस पर पूर्व जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर के द्वारा उनके मालिकाना हक के विपरीत आदेश पारित कर दिया गया था जिसके प्रति पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा संबंधित किसानों को आश्वस्त किया गया था कि हमारी सरकार किसानों का मालिकाना हक नहीं छीनेगी और इस विषय को बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को अग्रसारित किया गया था। लेकिन बोर्ड ऑफ रेवेन्यू द्वारा संबंधित वाद के प्रति 16 सितम्बर 2020 को निर्णय देकर टिप्पणी सहित जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को भेज दिया गया। करीब नौ माह से अब तक जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर के द्वारा इस पर कोई कार्यवाही न किये जाने से किसानों की समस्या का समुचित हल अभी तक नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री से चीमा ने आग्रह किया कि प्रभावित संबंधित परिवारों की इस भूमि पर राजस्व अभिलेखों में उनकी वर्ग-1क भूमिधरी का अधिकार रखे जाने हेतु जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर को आदेश पारित किये जायें। मुख्यमंत्री ने मामले में जल्द कार्यवाही किये जाने को आश्वस्त किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!