Breaking News

मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, राहे मदीना टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… मक्का मुकर्रमा में उमरहा यात्रियों का इबादत में बीत रहा समय, अल नवाज़ टूर एंड ट्रेवल्स की व्यवस्थाओं की सराहना… स्थायी लोक अदालत को लेकर पीएलवी और अधिकार मित्रों का प्रशिक्षण, आमजन को मिलेगा सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचला; मौके पर तोड़ा दम जनता की शिकायतों पर सीएम धामी का सख्त रुख, बोले- समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं; अफसर संवेदनशीलता से करें कार्रवाई श्रमिक हितों को लेकर भारतीय मजदूर संघ का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम 11 सूत्री ज्ञापन सौंपकर उठाईं लंबित मांगें

नगर निगम ने शहर की सड़कों को गडमुक्त करने का अभियान शुरू कर दिया है,  इसकी शुरूआत काशीपुर बाईपास मार्ग से की गयी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- बता दें बरसात के चलते शहर की कई सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। जिसके चलते आवागमन में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काशीपुर बाईपास मार्ग की खस्ता हालत को लेकर बीते दिनों व्यापारियों ने प्रदर्शन भी किया था। बरसात खत्म होने के बाद शनिवार को मेयर रामपाल सिंह के निर्देश पर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभियान शुरू किया गया।

 

मेयर रामपाल ने काशीपुर बाईपास मार्ग पर सड़कों के गड्ढे भरवाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सभी सड़कों को जल्द ही गड्ढामुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़कों की मरम्मत और नई सड़कों के निर्माण का काम रूका हुआ था। अब मानसून खत्म होने के बाद नई सड़कों के निर्माण के साथ ही सड़कों की मरम्मत का काम भी शुरू हो चुका है। जल्द ही सड़कों को सुधारकर आवागमन दुरूस्त किया जाएगा।

 

मेयर ने कहा कि कई सड़कों के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही इन सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। उन्होनें कहा कि विकास कार्य जनभावनाओं के अनुरूप कराये जा रहे हैं। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर पार्षद मोहनखेड़ा नगर निगम के वर्क एजेंट मनोज गहतोड़ी, लक्की सुखीजा आदि लोग मौजूद रहे

और पढ़ें

error: Content is protected !!