Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मौसम विभाग ने किया अगले 24 घंटे भारी अलर्ट इन जगहों पर बारिश के साथ भूस्खलन की संभावना….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

अगले चौबीस घंटे में कही कहीं भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार…..

उत्तराखंड- भारी बारिश और बर्फबारी को मद्देनजर रखते मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी करने के साथ ही सरकार, शासन और ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी दून के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, में अगले चौबीस घंटे में कही कहीं भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते जहां देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में अगले चौबीस घंटे में भारी बारिश के साथ ही बर्फबारी की पूरी संभावना है।वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार में भी कही कहीं भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी पूरी संभावना है। आपको बता दे की उच्च हिमालई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी होने से मैदान से लेकर पहाड़ तक शीतलहर की पूरी भी संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह के मुताबिक पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश, बर्फबारी के चलते भूस्खलन, हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है ऐसे में सरकार, शासन, ज़िला प्रशासन के अधिकारियों को सतर्क रहने की जरूरत है।दूसरी ओर मौसम के बदले मिजाज के चलते पवतीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक सतपुली में 12.5 मिमी, कोटद्वार में 4.5 मिमी, थैलीसैंण में 4.5 मिमीी, लैंसडोन में 3.5 मिमी, देहरादून के रायवाला में 3.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

और पढ़ें

error: Content is protected !!