Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

चोरी के सामान के साथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा…..

रुद्रपुर- जैतपुर घोसी प्राथमिक विद्यालय में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। चोरी के सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अरोपी फरार है। एसपी अभय सिंह और सीओ वन्दना वर्मा ने आई टी आई थाने में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जैतपुर घोसी के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने आईटीआई थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया

 

कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कंप्यूटर कक्ष के रोशनदान का सरिया काटकर कक्ष से एक एलईडी स्मार्ट टीवी, एसर कंपनी के कंप्यूटर का मॉनिटर, जेब्रोनिक्स कंपनी का एक यूपीएस, एक अन्य यूपीएस और दो स्पीकर आदि सामान चोरी कर लिया है।आईटीआई थाना प्रभारी आशुतोष सिंह की अगुवाई में एसआई राकेश राय ने केस की जांच की।

 

इसी दौरान एक मुखबिर की सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस ने आरोपी सुरेश उर्फ सोनू निवासी आलू फार्म कुंडेश्वरा को बहला पुल के पास मंगल बाजार में एक निर्माणाधीन मकान से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद हो गया है। आरोपी का एक साथी मुकुल निवासी हिम्मतपुर मौके से फरार हो गया, जिसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने केस में धारा 411 बढ़ा दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!