Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

मॉडल कॉलोनी लोहड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा, लोहड़ी पर्व की सभी को दी शुभकामनाएं….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

मॉडल कॉलोनी के लोहड़ी पर्व कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक शिव अरोरा….

रुद्रपुर- रुद्रपुर मॉडल कालोनी में शिव मंदिर पार्क में शिव मंदिर ट्रस्ट ने आयोजित लोहड़ी कार्यक्रम में पहुँचे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा। इस दौरान कालोनीवासियों द्वारा विधायक शिव अरोरा का जोरदार स्वागत किया गया। वही विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से विधायक बनने के बाद मॉडल कालोनी में यह उनकी पहली लोहड़ी है और इस प्रकार के सुंदर आयोजन जिसमे लोहड़ी गीत से लेकर ढोल नगाड़ों पर नृत्य कर लोहड़ी पर्व की भव्यता को दर्शाता है। विधायक शिव अरोरा ने कहा विधायक के रूप में उनका पहली बार मॉडल कालोनी आगमन हुआ और इस प्रकार के भव्य स्वागत हेतु

 

उन्होंने सभी कमेटी मेम्बर का आभार जताया जिन्होंने सुंदर लोहड़ी पर्व का आयोजन किया , साथ ही शिव मंदिर ट्रस्ट द्वारा विधायक शिव अरोरा को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। वही विधायक शिव अरोरा ने विधिवत रूप से लोहड़ी जलाकर सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी । साथ ही कहा हमारा रुद्रपुर संस्कृतिक परम्पराओ से भरा हुआ है जहां हर पर्व को आपसी प्रेम सहयोग के साथ मनाया जाता है और हम नये वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं निश्चित रूप से यह वर्ष रुद्रपुर के आगे ले जाने के लिये नये नये विकास कार्यो के साथ खास होने जा रहा है , जिसमे काफी कार्य अस्तित्व में आने वाले हैं ।

 

विधायक ने कहा रुद्रपुर के विकास को लेकर वह एक नये विजन के साथ कार्य कर रहे हैं जिसके परिणाम जल्दी सामने आएंगे । सभी क्षेत्र की जनता के सहयोग से रुद्रपुर विधानसभा को आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित करने के लिये निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं । इस दौरान कार्यक्रम में महेश छाबड़ा, सुशील अग्रवाल, सुशील घीक, ताराचंद, पार्षद रजनी रावत, बलदेव डाबर, शलेन्द्र रावत, सुषमा अग्रवाल , राकेश गुलाटी, मयंक कक्कड़, सुनील ठुकराल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!