Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

विधायक शिव अरोरा ने वार्ड 36 आदर्श कालोनी में सौन्दर्यकरण के कार्य का किया शिलान्यास….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

आदर्श कालोनी में विधायक ने वार्ड 36 शिव मंदिर के पास सौन्दर्यकरण का शिलान्यास किया….

रुद्रपुर- विधायक निधि से स्वीकृत वार्ड नं.36 आदर्श कालोनी स्थित शिव मंदिर के पास सौन्दर्यकरण के कार्य का क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा ने किया शिलान्यास। आपको बता दे की शिव सेवा दल जो काफी वर्षो से शिव जागरण का आयोजन करवाता आ रहा है और पिछले वर्ष जागरण में पहुँचे विधायक शिव अरोरा के समक्ष मन्दिर के पास सौन्दर्यकरण के कार्य का विषय कमेटी के सदस्यों द्वारा रखा गया था जिसके चलते क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए उसका विधिवत शिलान्यास विधायक द्वारा कर दिया गया।

 

इससे पूर्व शिव मंदिर में चल रहे कथा में पहुँचकर विधायक ने आरती कर भगवान की आराधना की। विधायक शिव अरोरा ने कहा उनका सौभाग्य है कि ऐसे कार्यो को करने का अवसर उनको मिल रहा है वही विधायक शिव अरोरा ने बताया रुद्रपुर विधानसभा ने लगातार विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं उनका प्रयास है कि विधायक निधि के माध्यम से हर क्षेत्र में उस क्षेत्र की जरूरत के  अनुसार कार्य का शुभारंभ हो जाये

 

और विधायक ने कहा जनता ने उन्हें सेवा के लिये चुना है और वह उसी क्रम में वह बोलने में कम और कार्य को धरातल पर करने में ज्यादा विश्वास कर रहे हैं ।शिलान्यास के दौरान पार्षद रंजीत सागर, पूर्व पार्षद महेंद्र आर्य, धर्मवीर सिंह, युगराज रघुवंशी, विकास कुकरेजा , ललित बिष्ट, किरण पाल, अशोक सागर, विकास सागर, सुनील सागर, सुनील यादव, मयंक कक्कड़ , अमित कक्कड़, मनीष कनोजिया, वासु गुम्बर और अन्य लोग मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!