Breaking News

सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में 17 वाहनों के कोर्ट चालान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

प्रीति की मौत का आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हत्यारोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम दे रही है दाबिश

फोन बंद होने के कारण लोकेशन ट्रेस नहीं कर रही पा रही है पुलिस

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी-सीओ अभय प्रताप सिंह

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) प्रीति हत्याकांड का आरोपी दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। वही हत्याकांड के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दाबिश दे रही है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस प्रदेश से सटी सीमावर्ती इलाकों में उसकी तलाश कर रही है। वही आरोपी का फोन बंद होने के कारण पुलिस उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रही है।

 

आपको बता दें कि 27 मार्च को शांति विहार कालोनी में पुलिस को किराए के तौर पर रहने वाले संदीप सिंह की पत्नी प्रीति कौर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रीति की मौत का कार में दम घुटना बताया गया है। जिसके बाद प्रीति के भाई परमजीत सिंह ने इस मामले में तहरीर देकर हत्या का आरोपी अपने बेहनोई प्रीति के पति संदीप सिंह पर लगाया है।

 

इस कांड के बाद संदीप फरार हो गया। वही संदीप का फोन लगातार बंद आ रहा है। वही प्रीति के भाई की तहरीर पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच को हत्या के तौर पर मोड़ लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!