Breaking News

रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण बारिश से हुए नुकसान पर मंत्री कैड़ा सख्त, आपदा मद से क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग, नहर और पेयजल लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश अनुज कांत अग्रवाल के नाम रहा सावन किंग-2026 का खिताब, लायंस क्लब के समारोह में रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में स्कूली वाहनों का सघन चेकिंग अभियान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

8 महीने बाद बेटे के सकुशल मिलने से परिवार में लौटी खुशी, नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल पुलिस ने गुमशुदा बच्चों की तलाश अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब आठ महीने से लापता 13 वर्षीय बालक को उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे के सुरक्षित वापस लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपदभर में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) हल्द्वानी को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।

पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा क्षेत्र की चौधरी कॉलोनी गौजाजाली निवासी 13 वर्षीय हार्दिक कन्नौजिया पुत्र रमन कन्नौजिया बीते वर्ष 10 जुलाई 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तलाश अभियान तेज कर दिया।

एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी एवं नोडल अधिकारी मिसिंग पर्सन सेल अमित सिंह के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम लगातार तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर बालक की तलाश में जुटी रही।

लगातार प्रयासों और मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भद्रक क्षेत्र में दबिश देकर बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम बालक को लेकर हल्द्वानी पहुंची और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

करीब आठ महीने बाद बेटे को सकुशल देखकर मां पूनम कन्नौजिया भावुक हो उठीं। परिवार ने नैनीताल पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में गुमशुदा बच्चों और व्यक्तियों की तलाश को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है तथा ऐसे मामलों में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

बरामदगी अभियान में हे0का0 प्रहलाद रावत, कांस्टेबल महेश सयाना, कांस्टेबल गोविंद मेहरा और महिला कांस्टेबल रेनू अधिकारी शामिल रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!