Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

लालकुआं में बंद घर को बनाया निशाना, सोने के जेवर और नगदी लेकर फरार हुए चोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिंदुखत्ता के तिवारी नगर चित्रकूट क्षेत्र में रविवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल है।

जानकारी के अनुसार तिवारी नगर चित्रकूट निवासी खड़क सिंह कोठारी मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी पत्नी चंद्रा कोठारी अपने बच्चों के साथ घर पर रहती हैं। बताया गया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे चंद्रा कोठारी अपने बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर घोड़ानाला स्थित ससुराल गई थीं।

इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के पीछे लगे लोहे के दरवाजे को तोड़कर भीतर प्रवेश किया। आरोप है कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब साढ़े 11 तोला सोने के जेवरात और लगभग 35 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है।

शाम करीब चार बजे जब परिवार घर लौटा तो कमरे का सामान बिखरा देख घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर कोतवाल ब्रजमोहन सिंह राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चोरों की तलाश के लिए एसओजी टीम को भी लगाया गया है और मामले के शीघ्र खुलासे का दावा किया जा रहा है। क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!