दिवंगत पत्रकार कृष्ण कुमार गुप्ता की पत्नी को मिली पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं सांध्य दैनिक कुमायूं टाइम्स के संपादक रहे स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता के निधन के बाद उनके परिवार को पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पत्रकार कल्याण कोष के तहत स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती सरोजनी गुप्ता को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ड्राफ्ट सौंपा गया।

मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला ने श्रीमती सरोजनी गुप्ता को सहायता राशि का ड्राफ्ट प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों और उनके आश्रित परिवारों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर भी जोर दिया।

आर्थिक सहायता मिलने पर स्वर्गीय कृष्ण कुमार गुप्ता के परिजनों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। परिजनों ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष के माध्यम से मिली यह सहायता परिवार के लिए महत्वपूर्ण सहारा है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!